पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, सीएम योगी की मौजूदगी में हुआ नाम का ऐलान

pankaj chaudhary

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, सीएम योगी की मौजूदगी में हुआ नाम का ऐलान

 

लखनऊ | यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पार्टी ने अपना अध्यक्ष चुना है. केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की.

हालांकि शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी. आज राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि परिसर में उनके नाम की घोषणा की गई. प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह संगठन की ताकत है कि पार्टी आज इस मुकाम पर है.

पीयूष गोयल की घोषणा करते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज गया. भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी का झंडा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा. इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के 120 नवनिर्वाचित सदस्यों की भी घोषणा की गई.

ज्ञात हो कि पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं. भाजपा ने अपने समीकरण को देखते हुए कुर्मी नेता को पद पर बैठाकर दांव चला है. पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पीडीए की काट करने का प्रयास किया है. उन्हें ओबीसी के मजबूत चेहरे के रूप में माना जा रहा है. पंकज चौधरी को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सबसे ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है. उनकी संगठन की क्षमता को देखते हुए उन्हें इतने बड़े पद पर बैठाया गया है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!