सनसनीखेज: घर में दिखा तेंदुआ तो उड़ गए होश, बच्चों समेत पूरा परिवार…..

leopard-g738848aab_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

सनसनीखेज: घर में दिखा तेंदुआ तो उड़ गए होश, बच्चों समेत पूरा परिवार….

 

प्रयागराज में झूंसी और हनुमानगंज के बीच पड़ने वाले गांव छिबैया गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुआ एक घर में घुस गया. इसके पहले उसने अलाव ताप रहे चाचा-भतीजे पर हमला बोल दिया. जिसमें दोनों घायल हो गए. ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ शेखर सिंह के मकान में घुस गया. परिजनों ने मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. मकान में फंसे परिवार के सदस्यों को खिड़की तोड़कर किसी तरहसे बाहर निकाला गया. स्थानीय वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं. कानपुर से ट्रैंकुलाइजर एक्सपर्ट को बुलाया गया है.

गंगापार इलाके के हनुमानगंज के पास छिबैयां गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुआ एक घर में घुस गया. यह तेंदुआ कई महीने से गंगापार इलाके के गांवों में दहशत का पर्याय बना हुआ है. हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) और आसपास के इलाकों (छतनाग, हनुमानगंज) में यह कई बार देखा गया था. पालतू जानवरों का शिकार किया और ग्रामीणों में दहशत फैलाई है.वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ने के लिए जाल, कैमरे लगाए और सर्च ऑपरेशन चलाए. गांवों में पिंजरे भी लगाए गए लेकिन यह हाथ नहीं लगा. अब ग्रामीणों ने इसे एक घर में कैद कर लिया है.

हनुमानगंज के छिबैयां गांव में तेंदुए ने चाचा-भतीजे पर हमला बोल दिया. बृहस्पतिवार को गांव में तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी दौरान अलाव ताप रहे मनोज भारतीया (27) और उसके भतीजे अंकित भारतीया (20) पर तेंदुए ने हमला बोल दिया. दोनों  घायल हो गए हैं. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल तेंदुए की दहशत कायम है. जब तक ट्रैंकुलाइजर टीम उसको काबू में नहीं कर लेती है. गांव में हजारों की भीड़ जमा हो गई है.

गंगापार इलाके के हनुमानगंज, झूंसी और सरायइनायत इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ छिबैयां गांव में शेखर सिंह के मकान में घुस गया. घर में कोहराम मच गया. परिवार के कुछ सदस्य बाहर निकल आए और मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया जबकि परिवार के कुछ सदस्य घर में ही फंस गए. जिन्हें ग्रामीणों ने रोशनदान तोड़कर बाहर निकाला.

तेंदुए के घर में घुस जाने से पूरे गांव में अफरातफरी मची रही. हजारों की संख्या में ग्रामीण शेखर सिंह के मकान के बाहर जमा हो गए हैं. पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. ग्रामीणों को भय है कि तेंदुआ कहीं खिड़की या दरवाजा तोड़कर बाहर न भाग जाए. मकान के एक कमरे में तेंदुआ चौकी के नीचे बैठा दिख रहा है. उसका वीडियो बनाने और फोटो खींचने वाले लोगों की भीड़ लगी है.

घर मे तेंदुआ घुस जाने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा. तेंदुआ घर में घुसने के बाद एक कमरे में पहुंच गया. मकान के दूसरे कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, जबकि शोरगुल होने पर कुछ सदस्य बाहर भाग निकले. सुबह आठ बजे का समय होने के कारण बच्चों समेत परिवार के कई लोग सो रहे थे. अचानक तेंदुए के आने की सूचना पर दहशत फैल गई. मकान में फंसे परिजनों को किसी तरह से रोशनदान तोड़कर बाहर निकाला गया. बाहर निकलने पर परिजनों ने आपबीती सुनाई.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!