UP में अपने इंडियन बॉयफ्रेंड के साथ रह रही पाकिस्तानी महिला ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से गुहार – सीमा हैदर के पति ने भी की भारत सरकार से अपील

Seema Haidar and Husband Collage (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके इंडियन बॉयफ्रेंड सचिन को जमानत मिल गई है. दोनों घर पहुंच गए हैं. सीमा ने अब भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया से गुहार लगाई है कि उसे वापस पाकिस्तान नहीं जाना है. उसने कहा कि उसे भारत में ही रहना है और सचिन से शादी करनी है. उसने कहा कि सरकार उसकी मदद करे.

दूसरी तरफ सीमा के पति ने एक वीडियो मैसेज के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और बच्चे वापस पाकिस्तान भिजवाए जाएं.

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो मैसेज के जरिए मोदी सरकार से अपील की है कि उसके बच्चों और उसकी पत्नी को बरगलाया गया है. उसने सरकार से अपील की है कि उसकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भिजवाया जाए.

गुलाम हैदर का कहना है कि PUBG गेम के जरिए उसके परिवार को जहनी तौर पर मरीज बनाया गया है. उसने कहा, “मेरी पत्नी से उसका घर बिकवा कर भारत बुलाया गया है. मैं मीडिया का बहुत शुक्रगुजार हूं जिसके जरिए मुझे पता चला कि मेरी पत्नी और बच्चे भारत पहुंच गए हैं. मेरी सरकार से अपील है कि मेरी पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द वापस पाकिस्तान भिजवाया जाए.”

दूसरी तरफ अपने भारतीय प्रेमी के साथ रह रही सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसे पाकिस्तान दोबारा नहीं जाना. उसे कहा कि उसे अब सचिन के साथ ही रहना है और उससे ही शादी करनी है. उसने बताया कि जिस तरीके से भारत में उसके साथ व्यवहार किया गया और जिस तरीके से उसे सम्मान मिला है, यह उसे पाकिस्तान में नहीं मिलता. “सरकार से विनती है कि मुझे यहीं रहने दिया जाए और वापस ना भेजा जाए. वहां पर मेरा कोई भविष्य नहीं है.”

सचिन ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया है कि सीमा और उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली थी. अब यहां पर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहते हैं. अगर दिक्कत होगी तो हम कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे. उसने भी सरकार से अपील की है कि उसे सीमा के साथ रहने दिया जाए. उसने सीमा को गंगा स्नान कराने की बात कही. उसने कहा कि सीमा अब हिंदू बन चुकी है. वह पूजा-पाठ भी करती है, इसीलिए वह दोनों साथ में ही रहेंगे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!