पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, तालिबान ने दी प्रतिक्रिया
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, तालिबान ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए. इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. वही अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तानी हवाई हमलों को अपनी संप्रभुता पर हमला बताया है. तालिबान सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है. हमलों के बाद रणनीति तय करने के लिए काबुल और कंधार में आपात बैठकें बुलाई गई हैं.
जान-माल का नुकसान
पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 और JF-17 विमानों ने अफगानिस्तान के पक्तिका और नांगरहार प्रांतों में बमबारी की. तालिबान के अनुसार, इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिक मारे गए हैं, जिनमें एक ही परिवार के 19 लोग शामिल हैं. बरमल जिले के एक मदरसे को भी निशाना बनाया गया है.
पाकिस्तान का दावा
इस्लामाबाद ने इन हमलों को ‘आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन’ करार दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने सीमा पार सक्रिय ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (TTP) और ‘ISKP’ के ठिकानों को नष्ट किया है. पाकिस्तान के अनुसार, हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के तार अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी गुटों से जुड़े थे.
सीमा पर तनाव
तालिबान ने स्पष्ट किया है कि उनके पास जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित है. डूरंड लाइन के पास दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है जिससे भविष्य में सैन्य संघर्ष की आशंका बढ़ गई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
