“हमारी अपील है… हम कबीले वाले हैं… हमारी लड़की इधर से गई है….दिल्ली में गई है… अगर हमारी लड़की (सीमा हैदर) को वापस नहीं किया तो…” पाकिस्तानी डकैत ने VIDEO जारी कर दी धमकी

Seema Haidar and Pakistani Dacoit (1) (1)
The Hindi Post

जब से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में अपने प्रेमी सचिन के घर रहते हुए पकड़ी गई है तबसे वो चर्चा में है.

सीमा का साफ तौर पर कहना है कि वो अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती. उसका कहना है कि वो सचिन के साथ ही रहेगी. मीडिया को दिए बाइट में उसने यह भी कहा कि उसने और सचिन ने मंदिर में (नेपाल के) शादी कर ली है.

उसने भारत सरकार से उसने भारतीय नागरिकता देने की मांग की है.

इस बीच पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा, तो पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले करेंगे. साथ ही उसने यह भी कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं को निशाना बनाएंगे.

पाकिस्तानी डकैत ने वीडियो जारी कर कहा, “हमारी अपील है. हम कबीले वाले हैं. हमारी लड़की इधर से गई है. पाकिस्तान से इंडिया गई है. दिल्ली में गई है. ये बात समझ लो. अगर हमारी लड़की को वापस नहीं किया तो जहां जहां हिंदू मंदिर हैं, उन पर हमले करेंगे. इज्जत प्यारी है तो वापस कर दो”. इस वीडियो में ये डैकत अपशब्दों का इस्तेमाल करता हुआ भी नजर आ रहा है.

बता दे कि सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई है. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ रह रही है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!