पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद

Border LoC

Photo: IANS

The Hindi Post

जम्मू/श्रीनगर | नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान सेना की ओर से गुरूवार को लगातार 14वें दिन गोलाबारी हुई, जिसमें एक सैनिक समेत 15 लोग मारे गए. इसके अलावा 40 से अधिक घायल हुए हैं.

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने बयान में कहा, “7-8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर के सामने वाले क्षेत्रों में एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों और तोपखाने से गोलीबारी की.”

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया.”

सेना के नगरोटा मुख्यालय वाले व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर लिखा, “जीओसी और व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक 5 फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने 7 मई 2025 को पाकिस्तान सेना की गोलाबारी में अपने प्राणों की आहुति दी. हम पुंछ सेक्टर में मासूम नागरिकों पर किए गए टारगेट अटैक के सभी पीड़ितों संग खड़े हैं.”

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंचने के बाद एलओसी के संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है.

पुंछ और बारामूला के जिला अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल नागरिक भर्ती हुए हैं और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष उपचार की जरूरत वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

जम्मू, पुंछ, राजौरी, सांबा, कठुआ, बारामूला, कुपवाड़ा और गुरेज में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं.

इसके अलावा वायु सेना ने श्रीनगर हवाई अड्डे का नियंत्रण ले लिया है और 10 मई तक सभी नागरिक उड़ान संचालन निलंबित कर दिए गए हैं.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!