Oyo Rooms के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने PM मोदी को दिया अपनी शादी का निमंत्रण, पैर छूकर आशीवार्द भी लिया

Ritesh Agarwal meets PM Modi

Photo: Twitter/Ritesh Agarwal

The Hindi Post

ओयो रूम्स (Oyo Rooms) के संस्थापक रितेश अग्रवाल अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें रितेश ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट की है.

रितेश ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से, हम एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शब्द उस गर्मजोशी को व्यक्त नहीं कर सकते हैं जिनके साथ उन्होंने हमारा स्वागत किया.”

Photo: Instagram/Ritesh Agarwal
Photo: Instagram/Ritesh Agarwal

रितेश ने आगे लिखा कि उनकी मां और गीत प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बहुत खुश हुए. इस मौके पर रितेश और गीत ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.

तस्वीरों में रितेश अग्रवाल और प्रधानमंत्री मोदी को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है. साथ ही में रितेश की मां भी तस्वीर में नजर आ रही है. सभी लोग मुस्कुराते हुए दिख रहे है.

रितेश ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनको शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद भी दिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!