ओवैसी ने सरकार से पूछे सवाल, कहा- “जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो….., मेरा जमीर तो गंवारा…”

owaisi

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा चल रही है. पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में अपनी राय रखी.

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में केंद्र सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती है.

सरकार से सवाल करते हुए उन्होनें कहा कि आपने पाकिस्तान से व्यापार बंद कर दिया है. पाकिस्तान के विमान हमारे एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकते.  उनकी नावें हमारे जलक्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकतीं और व्यापार पूरी तरह से बंद हो गया है, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष.

पाकिस्तान के साथ मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा, इन सबके बावजूद आपकी अंतरात्मा क्यों नहीं जाग रही है और ऐसे में हम कैसे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे? हम उन्हें पानी भी नहीं दे रहे, हमने पाकिस्तान का 80 प्रतिशत पानी रोक दिया है. मेरा जमीर तो गंवारा नहीं करता कि मैं उस मैच को देखूं.

कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने भी संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए यह गहरा दुख है और यह गुस्सा इस सरकार के प्रति है जो अब तक पहलगाम हमले के दोषियों को पकड़ने या कोई सुराग देने में विफल रही है. ऑपरेशन सिंदूर मीडिया में सरकार का ‘एक तमाशा’ मात्र था.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!