252 करोड़ के ड्रग्स मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस का समन
252 करोड़ के ड्रग्स मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस का समन….
फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स केस मामला जोरो-शोरो पर चल रहा है. कई सेलेब्स पर इस केस में शामिल होने के आरोप लग रहे हैं. बीते दिनों मुंबई पुलिस की एंटी-नार्कोटिक्स सेल ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया था, जिसे दुबई में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पार्टनर सलीम डोला चला रहा था.
मुंबई पुलिस ने भेजा ओरी को समन
खबर आ रही है कि इस ड्रग्स केस में ओरी का नाम भी शामिल है. ओरी, पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें 252 करोड़ वाले ड्रग्स केस में समन भेजा है. ड्रग्स मामले में ओरी को 20 नवंबर यानी गुरुवार को एंटी-नार्कोटिक्स सेल में पेश होना होगा. सुबह 10 बजे का समय है. घाटकोपर स्थित यूनिट में ओरी को यहां बयान देने के लिए आना होगा.
