ऑपरेशन केल्लर : सेना को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर

operation keller
The Hindi Post

शोपियां | जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में हुई है.

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था. जैसे ही पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया. इस गोलीबारी के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं.

अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय इंडियन आर्मी के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ‘ऑपरेशन केल्लर’ लिखा हुआ है.

पोस्ट में बताया गया, “ऑपरेशन केल्लर, 13 मई 2025 को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शोपियां के शोकल केल्लर क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली. भारतीय सेना ने सर्च एंड डिस्ट्रॉए ऑपरेशन शुरू किया. इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ और भी तेज हुई और इसमें तीन आतंकवादी मारे गए. फिलहाल ऑपरेशन अभी जारी है.”

IANS

.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!