“उनका घर तो उन्नाव में है, ही-ही-ही….”, 2017 उन्नाव रेप केस के सवाल पर योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने इस तरह दी प्रतिक्रिया, VIDEO
“उनका घर तो उन्नाव में है, हीहीही….” 2017 उन्नाव रेप केस के सवाल पर योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने इस तरह दी प्रतिक्रिया, VIDEO
2017 के उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और उम्रकैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. इस फैसले के विरोध में उन्नाव रेप पीड़िता और उनकी मां ने इंडिया गेट पर धरना दिया. यह प्रदर्शन ज्यादा देर तक नहीं चल सका. दिल्ली पुलिस ने पीड़िता और उनकी मां को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया.
इसे लेकर जब यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को पीड़िता के घर के पांच किलोमीटर दूर तक नहीं जाने को कहा है तो कोई असुरक्षित कहां हैं? पीड़ित पक्ष अभी दिल्ली में क्या कर रहा है? दिल्ली में प्रदर्शन की क्या जरूरत है?
उन्होंने यह भी पूछा कि पीड़ित पक्ष दिल्ली में प्रदर्शन क्यों कर रहा है जबकि उनका घर उन्नाव में है. इसके तुरंत बाद वह जोर-से-जोर हंसने लगे.
Reporter: Police took away Unnao rape survivor from India gate.
BJP allay OP Rajbhar: But her house is in Unnao. Hehehehehe. pic.twitter.com/HXFjj6qBcw
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) December 24, 2025
बता दे कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर को 15 लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी है. शर्तों के अनुसार, वह पीड़िता के पांच किलोमीटर के दायरे में नहीं जाएगा, जमानत अवधि में दिल्ली में ही रहेगा और हर सोमवार पुलिस को रिपोर्ट करेगा. उसे पासपोर्ट भी जमा कराना होगा.
हालांकि, सेंगर की तत्काल रिहाई संभव नहीं है क्योंकि वह पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में भी दोषी है और उस केस में 10 साल की सजा काट रहा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
