छोटी सी बात पर दो युवकों में इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट दांतो के काट डाला, इलाज के लिए ले जाना पड़ा अस्पताल
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई. मारपीट की वजह यह रही कि एक शख्स ने दूसरे के मकान के सामने बकरी बंद दी थी.
मारपीट के दौरान, एक शख्स ने दूसरे का गुप्तांग काट दिया. युवक दर्द के तड़प उठा. उसकी हालत खराब हो गई. उसे लहूलुहान हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.
थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के उदियापुर गांव निवासी 30 साल के युवक ने घर में बकरियां पाली हुई हैं. बकरी युवक के मकान के सामने वाले मकान के पास जाकर गंदगी करती है.
इसी को लेकर युवक और पड़ोसी के बीच विवाद हो गया. उसी दौरान मारपीट हो गई और एक पक्ष भारी पड़ गया. एक युवक ने दूसरे का गुप्तांग दांतों से काट लिया. शिकायत मिलने के बाद घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक के गुप्तांग पर चार टांके लगे है.
पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
