वंशवाद से जुड़े प्रश्न पर राहुल गांधी ने पूछा सवाल, बताए – अमित शाह और राजनाथ सिंह के बेटे क्या करते है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजनीति में वंशवाद के प्रश्न पर बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर सवाल उठाए.
दरअसल, राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि बीजेपी उन पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाती है. इस सवाल के जवाब में राहुल ने पूछा कि अमित शाह का बेटा क्या करता है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है?
उन्होंने आगे कहा, “मुझे जितना पता है अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चलाता है. बीजेपी को पहले अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके बच्चे क्या करते हैं. अनुराग ठाकुर के अलावा और भी लोग हैं, जो वंशवाद की राजानीति का उदाहरण हैं.”
What does Amit Shah’s son do?
What does Rajnath Singh’s son do?
Look at the leaders of the BJP and what their children are doing.
: Shri @RahulGandhi
📍 Mizoram pic.twitter.com/oFrzs7DMfT
— Congress (@INCIndia) October 17, 2023
राहुल गांधी ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग पर भी अपनी राय जाहिर की. उन्होंने कहा कि हम (कांग्रेस) हर तरह की हिंसा के खिलाफ है. हम निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा की सराहना नहीं करते हैं. हम हर तरह की हिंसा का विरोध करते हैं, इस बात की परवाह किए बिना कि उसे किसने और कैसे अंजाम दिया है.
Hindi Post Web Desk
