सीएम योगी के “बटेंगे तो कटेंगे” वाले नारे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, “मेरा या मेरे जैसे करोड़ो कार्यकर्ताओं का वही नारा है वो प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिया है”

Keshav Prasad Maurya (1)
The Hindi Post

कुछ दिन पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था “बटेंगे तो काटेंगे”. यह नारा चर्चा में बना हुआ है. इस नारे से महाराष्ट्र के कई नेताओं ने दूरी बना ली है. अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनका नारा वही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है. आजतक से बात करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह बयान दिया.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “हमारे सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है. उन्होंने एक नारा दिया है – “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे”. वही हमारा नारा है. इस नारे (बाटेंगे तो काटेंगे) पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा. मेरा नारा या मेरे जैसे करोड़ो कार्यकर्ताओं का नारा वही है जो हमारे प्रधानमंत्री जी का (नारा) है.”

बता दे कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने नया नारा दिया था – “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे”. डिप्टी सीएम मौर्य प्रधानमंत्री मोदी के इस नारे के समर्थन में है.

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!