आसनसोल से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर तृणमूल ने कहा – “खेला शुरू होने से पहले ….”

pawan singh (1) (2)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. पर पवन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.

बता दे कि इस सीट पर अभी तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है. बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद हैं.

अब पवन सिंह के चुनाव नहीं लड़ने पर तृणमूल कांग्रेस ने चुटकी ली है.

पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”

– पवन सिंह के इसी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लिखा, “पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और ताकत.”

अभिषेक बनर्जी के रिएक्शन पर राज्यसभा सांसद डेरेक-ओ-ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में खेला शुरू होने से पहले ही खेला होबे.

पवन सिंह ने टिकट मिलने पर क्या कहा था?

इससे पहले जब बीजेपी ने आसनसोल सीट के लिए शनिवार को पवन सिंह के नाम का ऐलान किया तो उन्होंने तुरंत पोस्ट करते हुए बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था. उन्होंने लिखा, “आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के सभी माननीय महानुभावों का वंदन चंदन व अभिनंदन करते हैं.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!