फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

 

नई दिल्ली | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. दिल्ली में अब पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

ईंधन कीमतों में लगातार इजाफे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेताओं ने वैश्विक तेल संकट और पश्चिम एशिया में युद्ध को इसका कारण बताते हुए कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कीमतों में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने दावा किया कि अमेरिका, पाकिस्तान और ब्रिटेन जैसे देशों में ईंधन कीमतों में भारत से कहीं ज्यादा वृद्धि हुई है.

वहीं, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों से महंगाई और बढ़ेगी. जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल दिया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!