मशहूर एक्टर नितेश पांडेय का निधन

Nitesh Pandey (1)
The Hindi Post

मशहूर एक्टर नितेश पांडेय अब हमारे बीच में नहीं है. उनका बुधवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के चलते नितेश पांडेय का निधन हो गया. वो 51 साल के थे.

नितेश पांडेय को हिट TV शो अनुपमा में रुपाली गांगुली के साथ धीरज कपूर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है.

1995 में उन्होंने फिल्म तेजस में अभिनय किया था. इस फिल्म में उन्होंने जासूस की भूमिका निभाई थी. उन्होंने कई सीरियल जैसे – अस्तित्व.. एक प्रेम कहानी, साया, दुर्गेश नंदिनी में काम किया था.

‘ओम शांति ओम’, खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!