नदी में मगरमच्छ का पीछा करते दिखा बंदरों का झुंड, वजह जान उड़ जाएंगे होश, घटना का VIDEO आया सामने

monkey2

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

नदी में मगरमच्छ का पीछा करते दिखा बंदरों का झुंड, वजह जान उड़ जाएंगे होश, घटना का VIDEO आया सामने

 

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बंदरों के एक समूह को मगरमछ का पीछा करते हुए देखा जा सकता है. अपने साथी की जान बचाने के लिए बंदर मगरमच्छ से भिड़ जाते है. बंदरो की यह असाधारण बहादुरी चर्चा का विषय बनी हुई है.

कैसे शुरू हुआ संघर्ष?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी किनारे मौजूद एक बंदर पर अचानक खारे पानी के एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे पानी में खींच लिया. आमतौर पर ऐसे हालात में बंदर पीछे हट जाते हैं लेकिन यहां दृश्य बिल्कुल अलग था. कई बंदर बिना डरे नदी में कूद पड़े और मगरमच्छ का पीछा करते हुए अपने साथी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे. कुछ पल तक संघर्ष चला लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मगरमच्छ ने बंदर को नहीं छोड़ा और अंततः उसकी जान चली गई.


कहां की है यह घटना?

यह घटना ओडिशा के महाकालपाड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है. यह इलाका नदियों और जलाशयों के लिए जाना जाता है. यहां मगरमच्छ अक्सर देखे जाते हैं. यहां महानदी की सहायक नदियां बहती हैं और पास ही स्थित भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान खारे पानी के मगरमच्छों की सबसे बड़ी आबादी के लिए प्रसिद्ध है. हालिया बाढ़ के चलते कई मगरमच्छ जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए हैं.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!