आईएएस अधिकारी 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंंगे हाथ गिरफ्तार, सरकारी आवास से मिला 47 लाख कैश

dhiman chakma ias officer caught taking bribe (1) (1)

आईएएस अधिकारी धीमन चकमा के आवास से 47 लाख कैश बरामद हुए हैं/ फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

ओडिशा के विजिलेंस विभाग (सतर्कता विभाग) ने 2021 बैच के एक आईएएस अधिकरी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विजिलेंस विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि 8 जून 2025 को 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को 10 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. रिश्वत का यह पैसा एक स्थानीय व्यापारी द्वारा दिया जा रहा था. धीमन काला हांडी जिले के धरमगढ़ के सब-कलेक्टर (उप-जिलाधिकारी) हैं.

बयान में आगे कहा गया कि आरोपी अधिकारी ने स्थानीय व्यापारी को धरमगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास बुलाया पर था जहां उन्होंने रिश्वत का पैसा लिया. इसके बाद इन रूपयों को धीमन ने अपने टेबल की दराज में रख लिया.

बयान में कहा गया कि यह राशि (10 लाख) 20 लाख रूपए की कुल मांग की एक किश्त के रूप में ली जा रही थी.

ओडिशा के विजिलेंस विभाग द्वारा आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई स्थानीय व्यापारी की शिकायत का परिणाम है.

अधिकारिक बयान में आगे कहा गया कि आईएएस अधिकारी के घर में तलाशी लेने के दौरान 47 लाख नकद मिले.

ओडिशा की विजिलेंस विभाग ने आरोपी आईएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

आपको बता दें, धीमन चकमा त्रिपुरा के रहने वाले हैं और वह 2021 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी है. उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला से बीटेक किया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!