जयमाल के दौरान स्टेज पर पहुंचे नकाबपोश ने दुल्हन पर झोंक दिया फायर, गोली लगते ही…….

Gun Shot

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒 (सांकेतिक)

The Hindi Post

जयमाल के दौरान स्टेज पर पहुंचे नकाबपोश ने दुल्हन पर झोंक दिया फायर, गोली लगते ही…….

 

बक्सर | बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाला स्टेज पर गोली चलने से दुल्हन घायल हो गई. आरोप है कि कथित प्रेमी ने ही उसे गोली मार दी.

बताया जाता है कि यह घटना चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह की है, जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी. गोली चलने के बाद वैवाहिक समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुलेमानपुर से बारात चौसा निवासी नंद लाल मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की आई थी. शादी को लेकर सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त थे और खुशी का माहौल था. सभी रस्म-रिवाज निभाए जा रहे थे. जयमाला स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे. इसी दौरान नकाबपोश एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन बनी आरती कुमारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी.


गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी. इसके बाद स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. लोग अभी कुछ समझ भी पाते, तब तक हमलावर फरार हो गया.

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.

मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार की देर रात की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है.

IANS

बिहार जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल


The Hindi Post
error: Content is protected !!