बेहद शर्मनाक : बीच सड़क पर महिला से अश्लील हरकत, जबरन पकड़कर छुए निजी अंग, झकझोर देने वाली वारदात का VIDEO आया सामने
CCTV फुटेज में युवक को महिला के साथ गंदी हरकत करते करते हे देखा गया
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ युवक ने बेहद गंदी हरकत कर डाली है. युवक ने महिला को पीछे से दबोच लिया और फिर उसके निजी अंगों को छूकर मौके से फरार हो गया.
यह शर्मनाक घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब सामने आई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बुर्का पहने महिला कहीं जा रही है तभी वहां एक युवक अचानक आ जाता है. वो महिला को पीछे से पकड़ लेता है, गंदी हरकत करता है और इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती वो मौके से फरार हो जाता है. मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला के साथ छेड़छाड़ हो रही है. यह थाना नागफनी क्षेत्र का मामला है. हम लोगों ने महिला का पता लगा लिया है. हमने उससे बातचीत की है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना कल शाम की है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान हो सके. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
