चढ़ाना था O पॉजीटिव, चढ़ा दिया AB पॉजीटिव खून, 23 साल के युवक की मौत

Hospital फोटो हिंदी पोस्ट (1)

अस्पताल की सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

जयपुर (राजस्थान) के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती शख्स को कथित तौर पर गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने का मामला सामने आया है. 23 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है.

मृतक का नाम सचिन शर्मा है. सचिन राजस्थान के बांदीकुई शहर का निवासी था. उन्हें सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. उन्हें सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थी.

इलाज के दौरान एक वार्ड ब्वॉय ने कथित तौर पर सचिन को एबी पॉजिटिव की जगह ओ-पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया.

ब्लड चढ़ने के बाद मरीज की दोनों किडनी खराब हो गई. इसके बाद उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गलत ब्लड चढ़ाए जाने से सचिन की मौत हुई है.

परिजनों का कहना है कि सचिन का ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव था, जबकि अस्पताल के स्टाफ ने उसे एबी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया, जिससे सचिन की दोनों किडनी खराब हो गई.

एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक अचल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!