आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग, तीन महिलाओं समेत 14 हिरासत में

Nuh (1)
The Hindi Post

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग, तीन महिलाओं समेत 14 हिरासत में….

 

पंजाब से चोरी हुई गाड़ी पकड़ने गई नूंह पुलिस की टीम पर इंदाना गांव में हमला कर दिया गया. आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 14 आरोपियों को हिरासत में लिया है और इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुन्हाना और तावडू क्राइम ब्रांच की टीमें इंदाना गांव में कार चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई थीं. बताया गया है कि पूर्व पार्षद आजाद और उसके साथी शाहिद व शाहरुख ने पंजाब से चोरी की गई कार चुराई थी.

पुलिस ने इसे बरामद करने के लिए शनिवार को आरोपियों के घर पर छापा मारा. पुलिस टीम जब आरोपियों के घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया.

पुलिस का आरोप है कि घटना के दौरान फायरिंग भी हुई. जिसके बाद पुन्हाना, बिछौर, पिनगवां व अन्य थानों से भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत 14 आरोपियों को हिरासत में लिया.

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बीच, बिछौर थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि पुलिस घटना के संबंध में कार्रवाई कर रही है. कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामला भी दर्ज किया जा रहा है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!