अब भीख देने वालों की खैर नहीं, दर्ज होगी FIR, जी है सही पढ़ा आपने

FIR (1) (3)
The Hindi Post

भारत का सबसे साफ शहर मध्य प्रदेश का इंदौर है. अब देश के इस सबसे साफ शहर को भिखारी मुक्त बनाए जाने की योजना है. 1 जनवरी, 2025 से इंदौर प्रशासन उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा जो भिखारियों को भीख देंगे.

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रशासन ने इंदौर में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था.

उन्होंने कहा, “भीख मांगने के खिलाफ हमारा जागरूकता अभियान इस महीने (दिसंबर) के अंत तक शहर में चलेगा. अगर कोई व्यक्ति 1 जनवरी से भीख देते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. मैं इंदौर के सभी निवासियों से अपील करता हूं कि वे लोगों को भीख देकर पाप के भागीदार न बनें.”

बता दें कि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है जिसमें इंदौर भी शामिल है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!