तानाशाह किम जोंग उन की हुई मौत ! उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने क्या जानकारी दी ?

Kim Jong Un IANS

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

तानाशाह किम जोंग उन की हुई मौत ! उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने क्या जानकारी दी ?

 

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की मौत से जुड़ी अपुष्ट खबरों के बीच देश की सरकारी मीडिया ने उनकी तस्वीरें जारी की हैं.

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने किम जोंग उन की ताजा तस्वीरें जारी की हैं जिनमें वह राजधानी प्योंगयांग में आयोजित ‘राष्ट्रीय परिधान और फुटवियर प्रदर्शनी-2026’ का दौरा करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनकी पत्नी री सोल जू और बेटी जू ए भी उनके साथ मौजूद थीं.

इस गांव में नहीं होता रावण दहन, लोग करते है दशानन की पूजा, उन्हें प्यार से कहते है “रावण बाबा”, देखें VIDEO

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई अपुष्ट दावे वायरल हो रहे थे. इनमें दावा किया गया था कि किम जोंग उन का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया है या वह कोमा में चले गए हैं. कुछ पोस्ट में उनके इलाज के लिए बीजिंग जाने की बात भी कही गई थी. इन अफवाहों को खारिज करते हुए सरकारी मीडिया ने उनकी सार्वजनिक मौजूदगी की तस्वीरें साझा की हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, किम ने प्रदर्शनी में देश के हल्के उद्योगों के विकास की समीक्षा की और कहा कि इससे जनता का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू किए गए अपने ’20×10′ क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम का भी उल्लेख किया.

इन तस्वीरों के जरिए किम जोंग उन की सेहत और गतिविधियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही चर्चाओं का जवाब देने का प्रयास किया गया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!