दिलबर- दिलबर गाने में डांस से जलवा बिखेरने वाली नोरा ने रचा इतिहास
𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒
मुंबई | नोरा फतेही के ‘दिलबर- दिलबर’ ने यूट्यूब पर एक अरब का आंकड़ा छू लिया है। एक बिलियन की यह उपलब्धि हासिल करने वाली नोरा अफ्रीकी अरब की पहली महिला कलाकार बन गई हैं।
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में सुपरहिट डांस कर नोरा ने कीर्तिमान रचा है। इस उपलब्धि के लिए नोरा ने बताया कि यह गाना बहुत लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण गीत है। जिसने मुझे दुनिया से परिचित कराया।
नोरा के डांस को 1999 की रिलीज ‘सिर्फ तुम’ के एक गाने को रीक्रिएटेड वर्जन पर फिल्माया गया है। जिसमें सुष्मिता सेन का एक सुपरहिट डांस भी था। जो कि नोरा के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

कनाडा की एक अफ्रीकी अरब मूल की अभिनेत्री, नोरा ‘ओ साकी साकी’, ‘एक तो काम जिंदगानी’, ‘गुरमी’, और ‘नाच मेरी रानी’ में भी अपने डांस से जलवा बिखेर चुकी है।
इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए नोरा ने कहा, “मैं अपने करियर में इस हिट के लिए दुनियाभर में भारत, अफ्रीका और मध्य पूर्व का प्रतिनिधित्व करने वाले एक कलाकार के रूप में गौरवान्वित हूं।”
अभिनेत्री जल्द ही फिल्म “भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” में भी नजर आने वाली हैं।
-आईएएनएस
