कार से आते और महिला के रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर करते थे पेशाब, विरोध करने पर……., कैमरे में कैद युवकों की गंदी हरकत

noida

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

कार से आते और महिला के रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर करते थे पेशाब, विरोध करने पर……., कैमरे में कैद युवकों की गंदी हरकत

 

नोएडा (UP) के सबसे वीआईपी माने जाने वाले सेक्टर-18 मार्केट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला उद्यमी के रेस्टोरेंट के बाहर कुछ युवक पिछले 15 दिनों से लगातार शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं. आरोप है कि हर रात 2 से 2:30 बजे के बीच कुछ लड़के कार से आते हैं और रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर पेशाब करके गंदगी फैला के चले जाते हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है.

रेस्टोरेंट संचालिका का कहना है कि जब कर्मचारी इन युवकों को रोकने की कोशिश करते हैं तो वे गाली-गलौज पर उतर आते हैं और उन्हें धमकाते हैं. इस वजह से वहां काम करने वाले लोग डरे हुए हैं. महिला ने तंग आकर थाना सेक्टर-20 में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सबूत के तौर पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं.

इस घटना ने नोएडा के सबसे व्यस्त मार्केट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि अगर पॉश इलाकों में महिला उद्यमियों के साथ ऐसा बर्ताव होगा तो वे अपना काम कैसे करेंगी. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उन पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!