मसाज पार्लर के नाम पर बुलाते थे ग्राहकों को और फिर होता था…

Massage 2 (1)
The Hindi Post

नोएडा | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना फेस-3 पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम शर्मा, रोहित और राजन उर्फ राजू शामिल हैं. पुलिस ने तीनों को पर्थला ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा है. उनके खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज है. पुलिस अब इस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है.

गिरफ्तार अभियुक्तों ने “रॉयल मसाज थेरेपी, सेक्टर-70” के नाम से जस्टडायल एप पर फर्जी लिस्टिंग की थी. जब कोई ग्राहक मसाज के लिए कॉल करता था, तो शिवम और रोहित उसे कॉल कर अच्छी सर्विस का भरोसा देते थे.

इसके बाद राजन तय जगह पर ग्राहक से मिलता था और एक लड़की को साथ लाता था, जो उस लड़की से अलग होती थी जिसकी तस्वीर पहले ग्राहक को भेजी गई थी. ऐसे में अगर ग्राहक मसाज कराने से इंकार करता तो आरोपी लड़की के साथ उसकी तस्वीर खींचकर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देते और रुपए ऐंठते. कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ग्राहकों से नकद या ऑनलाइन वसूली भी करते थे.

यह गिरोह पिछले एक साल से सक्रीय था. गिरफ्तार आरोपियों में शिवम शर्मा और रोहित मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं. वे नोएडा में ममूरा में रहकर अपने काले करनामों को अंजाम देते थे. उनके अलावा राजन उर्फ राजू हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-10 का रहने वाला है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!