बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा

Aryan-Khan-1-1

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 26 अक्टूबर तय की। यह मामला न्यायमूर्ति एन.डब्ल्यू. साम्ब्रे के समक्ष आया, जहां आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे ने शुक्रवार या सोमवार को तत्काल सुनवाई की मांग की।

हालांकि, जस्टिस साम्ब्रे ने अगले मंगलवार को मामले को देखने का फैसला किया, जिसका मतलब है आर्यन खान को पांच दिन और हिरासत में बिताने पड़ सकते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सह-आरोपी अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा के साथ विशेष एनडीपीसी कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!