“मोदी से अच्छा कोई प्रधानमंत्री नहीं, हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता…” 

KUNWAR ALI
The Hindi Post

“मोदी से अच्छा कोई प्रधानमंत्री नहीं, हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता…”

 

नई दिल्ली | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मुसलमान भाइयों को सोचना चाहिए कि नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री कोई नहीं हो सकता और हिंदू से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता। हम सभी को मिलकर भारतीय संस्कृति को साथ लेकर चलना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करना चाहिए।

कुंवर बासित अली ने भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले मंगलवार को रामलीला मैदान से लेकर भाजपा केंद्रीय कार्यालय तक रोड शो किया।

उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण समारोह से पहले आयोजित रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। हर कदम पर मिल रहा जनसमर्थन, स्नेह और आशीर्वाद इस नए दायित्व के प्रति विश्वास को दर्शा रहा है। यह रोड शो केवल एक यात्रा नहीं बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, जनसेवा के संकल्प और एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।

मीडिया से कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा का दायित्व राष्ट्र को मजबूत करने और सभी के उत्थान के लिए काम करना है। पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं को देखा जाए तो 18 प्रतिशत मुसलमानों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है और भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

 

यूपी चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा और विपक्षी दलों की राजनीति में बड़ा फर्क है। भाजपा 140 करोड़ लोगों की चिंता करती है, जबकि बसपा, सपा और कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की योजनाएं धर्म और मजहब देखकर बनाई जाती हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का हाथ हमेशा दंगाइयों के साथ रहा है। उन्होंने सपा के ‘पीडीए’ को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब ‘अफवाह गैंग’ बन चुकी है।

यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस दौरान बासित अली को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे विश्वास है कि वह उस पर वह खरा उतरेंगे। वह जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक के चश्मे से नहीं बल्कि उसकी उन्नति और समृद्धि सुनिश्चित करने के नजरिए से देखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा किया जाएगा।

अंसारी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और उनके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 का चुनाव अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लिए आखिरी चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी ने हमेशा विश्वासघात किया है। सपा की सरकारों में 700 से अधिक दंगे हुए और अपराधियों का बोलबाला था। 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

BY IANS

मोदी से अच्छा कोई प्रधानमंत्री नहीं, हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता कुंवर बासित अली


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!