“अब कोई बचाने नहीं…”, अनुज चौधरी पर FIR के बाद बोले अखिलेश यादव
“अब कोई बचाने नहीं…”, अनुज चौधरी पर FIR के बाद बोले अखिलेश यादव…..
उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले को लेकर सियासत और कानूनी हलचल तेज हो गई है. संभल के तात्कालीन सर्कल ऑफिसर और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर तीखा तंज कसा है.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अब कोई बचाने नहीं आएगा… अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे. भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1: पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो. भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2: भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं.”
‘सत्ता की चापलूसी दारोगा जी को महंगा न पड़े’
उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं. सवाल उठता है कि क्या इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा? सत्ता की चापलूसी के चक्कर में ज़्यादा दरोगाई दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए.
यह भी पढ़े – – एएसपी अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश
