मीडिया से ट्रंप की आर-पार की जंग !, 3 प्रमुख संस्थानों को व्हाइट हाउस से निकाला
फोटो: आईएएनएस
मीडिया से ट्रंप की आर-पार की जंग !, 3 प्रमुख संस्थानों को व्हाइट हाउस से निकाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच टकराव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ट्रंप ने शुक्रवार को पक्षपाती कवरेज का हवाला देते हुए CNN, MS NOW और Politico के व्हाइट हाउस प्रवेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी कर दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फैसले की घोषणा करते हुए ट्रंप ने लिखा कि देश को ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ये संस्थान राष्ट्रपति, प्रशासन और देश के खिलाफ मनगढ़ंत खबरें फैला रहे हैं.
उन्होंने Politico पर जो बाइडेन प्रशासन के दौरान लगभग 80 लाख डॉलर का सरकारी सब्सक्रिप्शन हासिल करने का आरोप लगाते हुए इसे सीधा ‘भ्रष्टाचार’ करार दिया.
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति, प्रशासन और देश के खिलाफ मनगढ़ंत खबरें फैलाने वाले अन्य मीडिया आउटलेट्स पर भी भविष्य में ऐसी सख्त पाबंदी लगाई जा सकती है.
मीडिया कवरेज से ट्रंप की नाराजगी पुरानी है और यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने पत्रकारों के प्रवेश पर ऐसा कड़ा फैसला लिया हो.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
