निर्मला सीतारमण का 53 लाख करोड़ का बजट, पर ‘आम आदमी’ की इन 5 बड़ी उम्मीदों पर फिरा पानी

nirmala sitaraman

संसद में बजट पेश करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है. 53 लाख करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं लेकिन आम आदमी को जिन बड़ी राहतों की उम्मीद थी उनमें से कई इस बार पूरी नहीं हो पाई हैं.

यहां उन प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी गई है, जो इस बजट में नहीं की गईं –
________________________________________

बजट 2026: आम आदमी की वो 5 उम्मीदें जो अधूरी रह गईं

1. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी कि ‘न्यू टैक्स रिजीम’ के तहत टैक्स छूट की सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 14 लाख रुपये कर दी जाएगी लेकिन सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. मध्यम वर्ग के लिए यह एक बड़ा झटका है.

2. बचत योजनाओं पर नहीं मिली छूट

नए टैक्स सिस्टम (New Tax Regime) अपनाने वालों को उम्मीद थी कि उन्हें PPF, NPS और ELSS जैसे निवेशों पर टैक्स छूट मिलेगी. हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया कि ये छूट केवल पुराने टैक्स सिस्टम (Old Tax Regime) में ही मिलती रहेगी.

3. किसानों की बढ़त का सपना अधूरा

किसानों को उम्मीद थी कि PM किसान योजना के तहत मिलने वाली 6,000 रुपये की सालाना राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया जाएगा. लेकिन बजट में इसे नहीं बढ़ाया गया. साथ ही, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई.

4. सीनियर सिटीजन को रेलवे में रियायत नहीं

बुजुर्गों को उम्मीद थी कि इस बजट में उन्हें रेल टिकटों में मिलने वाली पुरानी छूट फिर से शुरू हो सकती है लेकिन बजट में केवल रेल कॉरिडोर पर ध्यान दिया गया. साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए टीडीएस (TDS) कटौती के नियमों में भी कोई राहत नहीं मिली.

5. शेयर बाजार निवेशकों को लगा झटका

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बजट निराशाजनक रहा. F&O (फ्यूचर एंड ऑप्शंस) ट्रेडर्स के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ा दिए गए हैं. वहीं, शॉर्ट टर्म (STCG) और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में कटौती की उम्मीद कर रहे निवेशकों को कोई राहत नहीं दी गई.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!