नीलगाय ने अचानक किया किसान पर हमला और तब तक मारा जब तक नहीं हो गई उनकी मौत

0
783
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हिंसक नील गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उनको तब तक मारा जब तक उनकी मृत्यु नही हो गई।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नीलगाय इस व्यक्ति पर हमला कर रहा है। जमीन पर पटक देने के बाद भी नीलगाय नही रुका और व्यक्ति को रौंदता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना हमीरपुर जिले की है। शनिवार शाम को कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि यह शख्स घास लेकर कही से लौट रहा था। तभी अचानक से इस जानवर ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने खूब हंगामा किया जिससे नीलगाय डर जाए पर इस सबसे कुछ फर्क नही पड़ा।

जब पुलिस मौके पर पहुँची तो उसने भी इस शख्स को बचाने और नीलगाय को भगाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद, नीलगाय शख्स को छोड़ कर भाग निकला। इसके बाद इस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया पर तब तक इनकी मृत्यु हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक एक किसान थे और उनका नाम राम आसरे प्रजापति था। वह 60 साल के थे। इस घटना से राम आसरे के घर कोहराम मच गया। पूरा परिवार स्तब्ध और शोक में है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post