कोरोना पॉजिटिव हुई निक्की तंबोली

Nikki Tamboli Insta (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | बिग बॉस 14 का हिस्सा रही निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमित होने की घोषणा की। अभिनेत्री घर पर क्वारंटीन है और हाल ही में उनके साथ संपर्क में आये लोगों को टेस्ट कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लिखा, “मुझे आज सुबह कोविड पॉजिटिव होने के बारे में पता चला है। मैं खुद क्वारंटीन हूं और अपने डॉक्टर की सलाह पर सभी एहतियाती उपाय और दवाईयां ले रही हूं। मैं बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि वह भी टेस्ट करा लें। मैं आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। कृपया सुरक्षित रहें। अपना मास्क हमेशा पहनें, अपने हाथों को नियमित रूप से साफ करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।”

निक्की हाल ही में एक वीडियो सॉन्ग की शूटिंग कर रही है। जहां वह अभिनेता अराध्या मान के साथ दिखेगी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!