अब मनसुख हिरेन की मौत की भी जांच करेगी एनआईए

Mansukh Hiren
The Hindi Post

नई दिल्ली/मुंबई | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक लदी एसयूवी के मामले की जांच कर रही है, अब ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत की भी जांच करेगी। हिरेन 5 मार्च को मृत पाए गए थे। दिल्ली में एक एनआईए अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एजेंसी को गृह मंत्रालय से हिरेन की मौत के मामले की जांच के लिए एक अधिसूचना मिली है। हम जल्द ही मामला दर्ज करेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि वे मुंबई पुलिस और एटीएस से हिरेन की मौत से संबंधित सभी दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं।

आईएएनएस ने 17 मार्च को बताया था कि मुंबई के व्यवसायी की मौत का मामला आतंकवाद निरोधक जांच एजेंसी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

हिरेन का शव 5 मार्च को ठाणे के एक नाले में मिला था। इससे पहले महाराष्ट्र की एटीएस हिरेन की मौत की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 मार्च को एनआईए ने मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी एसयूवी की जांच अपने हाथ में ली थी। वाहन में एक धमकी भरा नोट भी था।

आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने 13 मार्च को मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था। उन्हें 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!