आशा भोसले को कराया गया अस्पताल में भर्ती
फोटो: आईएएनएस
आशा भोसले को कराया गया अस्पताल में भर्ती
मुंबई | फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है. इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया. फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है.
आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है. लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है.
Mumbai, Maharashtra: Playback singer Asha Bhosle suffered a cardiac arrest and has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai. She is currently undergoing treatment in the Emergency Medical Services unit.
(Visuals from outside the hospital) pic.twitter.com/tMOXpIED8a
— IANS (@ians_india) April 11, 2026
उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है. प्रशंसक और सहकर्मी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अभी तक आशा भोसले की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है. डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं.
आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वह अभी भी सक्रिय हैं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं.
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आशा भोसले की स्थिति स्थिर होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी.
IANS
आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
