दरोगा जी का नया वीडियो आया सामने…. अब दो बेटियों के साथ गंगा में लगाई छलांग
वीडियो से ली गई फोटो (क्रेडिट: सोशल मीडिया)
दरोगा जी का नया वीडियो आया सामने…. अब दो बेटियों के साथ गंगा में लगाई छलांग
यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्र दीप निषाद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रयागराज में तैनात एसआई चंद्र दीप निषाद इस वीडियो में घर की छत से अपनी दो बेटियों के साथ गंगा में छलांग लगाते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि हमारी छोरियां, छोरों से कम है क्या. जय गंगा मैया. अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है, नोट- आज मां गंगा जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. सावधानी- आपसे अनुरोध है कि आप सभी इन चीजों को करने का प्रयास बिल्कुल भी न करें.
इस नए वीडियो को सब इंस्पेक्टर निषाद ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया. अब तक इस वीडियो को 3 लाख 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
इससे पहले एसआई निषाद के तीन और वीडियो भी वायरल हुए हैं. पहले वीडियो में चंद्र दीप निषाद मां गंगा का दुग्धाभिषेक करते नजर आए थे. उन्होंने गंगा का जल स्तर बढ़ने पर कहा था कि मां गंगा का आगमन हुआ है. इस वीडियो में वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर गंगा का पूजन करते दिख रहे हैं. उनके इस पोस्ट को 19 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.
प्रयागराज वाले दरोगा जी का मां गंगा सिरीज का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गया है..
अबकी बार दरोगा जी दूसरी मंजिल से छलांग लग रहे हैं.. साथ में अगल-बगल दो सपोर्टर भी हैं..
हर हर गंगे.. 💐💐🚩🚩#Ganga #GangaRiver #gangaflood #gangafloods #gangamaa #prayagraj… pic.twitter.com/Uj0iJys9gz— Vivek K. Tripathi (@meevkt) August 5, 2025
इसके बाद उन्होंने दूसरा वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि आज मां गंगा का पूरी तरह से मेरे घर में आगमन हो गया. मैंने अपने घर में आस्था की डुबकी लगाई. जय गंगा मैया… इस वीडियो पर 9 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं. इस वीडियो में वह गले तक पानी में खड़े होकर श्रद्धा के साथ जल में डुबकी लगा रहे हैं.
इसके बाद तीसरा वीडियो आया जिसमें एसआई निषाद अपने घर की बालकनी से छलांग लगाते दिखे. इस वीडियो के साथ उन्होंने चेतावनी भी लिखी: आज मां गंगा की गोद में… जय गंगा मैया. नोट – आपसे अनुरोध है कृपया इस तरह की चीजों को करने का प्रयास न करें. मैं भूतपूर्व राष्ट्रीय तैराक हूं. अब चौथे वीडियो में वो अपनी बेटियों के साथ गंगा में छलांग लगाते दिख रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
