पहले गली में घेरा और फिर मारी लात, जमीन पर गिरते ही…., काठमांडू से आया वित्त मंत्री की पिटाई का Video

nepals finance minister beaten up (1)

नेपाल के वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद को लोगों ने दौड़ाया और मारपीट की (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)

The Hindi Post

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच अब खबर है कि नेपाल के वित्तमंत्री बिष्णु प्रसाद को प्रदर्शनकारियों ने जमकर पीटा है. उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद को प्रदर्शनकारी दौड़ा रहे हैं और वह जान बचाने के लिए भाग रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विष्णु प्रसाद भाग रहे होते हैं तो एक प्रदर्शनकारी उन्हें जोर से लात मारता है जिससे वो सड़क पर गिर जाते हैं. कुछ देर में ही वह संभल कर खड़े हो जाते है और दोबारा दौड़ लगा देते है. वह एक गली में घुसकर अपनी जान बचते है.

 


नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया है. वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा भी दे चुके हैं. फिर भी नेपाल में शांति नहीं लौटी है. प्रदर्शनकारी अभी भी सड़कों पर डटे है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!