शर्मनाक! नेपाल में भीषण त्रासदी के बीच शव से जेवर चुराते लोगों का वीडियो आया सामने, हुआ यह एक्शन
Photo: X/@NepalPoliceHQ
शर्मनाक! नेपाल में भीषण त्रासदी के बीच शव से जेवर चुराते लोगों का वीडियो आया सामने, हुआ यह एक्शन
नेपाल में भीषण बाढ़ आपदा के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकंड के एक वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में जान गंवाने वाली एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालते हुए दिखाई दिए. वीडियो सामने आने और चौतरफा निंदा के बाद नेपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो में आरोपी महिला के शव से गहने निकालते दिखे, जबकि मौके पर मौजूद लोग इसे रोकने के बजाय वीडियो बनाते रहे. यह शर्मनाक कृत्य ऐसे समय सामने आया है जब नेपाल दशक की सबसे भयावह बाढ़ से जूझ रहा है.
मृतकको कानको मुन्द्रा चोरी गर्ने व्यक्तिहरु नियन्त्रणमा लिएको सम्बन्धमा । pic.twitter.com/pnPlnQPn9j
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 27, 2026
आपदा में अब तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. पुलों और सड़कों के बह जाने से राहत कार्य बाधित हैं, वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में तेजी से भर रही एक नई प्राकृतिक झील से अतिरिक्त खतरे की आशंका बनी हुई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
