“नेहरू एक महान व्यक्ति थे, आप सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते?” गांधी परिवार पर PM मोदी का तीखा हमला
Photo: BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा के अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी के लोग नेहरू सरनेम (उपनाम) क्यों नहीं रखते.
प्रधानमंत्री ने पूछा कि यदि नेहरू इतने महान व्यक्ति थे तो एक परिवार (गांधी) उनके उपनाम का उपयोग करने से क्यों कतराता है.
पीएम ने पूछा, “कुछ को सरकार की योजनाओं के नाम और नामों में संस्कृत शब्दों से दिक्कत थी. मैंने एक रिपोर्ट में पढ़ा कि 600 सरकारी योजनाएं गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर थीं… मुझे समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी के लोग नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते. डर और शर्म की क्या बात है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
