एनसीबी ने सुशांत के घरेलू स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया

Sushant 31
The Hindi Post

मुंबई | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घरेलू स्टाफ दीपेश सांवत को सुशांत मामले में ड्रग एंगल से चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा ने मामले में दीपेश के नाम का खुलासा किया था, जिसके बाद एनसीबी ने शनिवार शाम को सावंत को गिरफ्तार कर लिया। शोविक और मिरांडा को एनसीबी ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले दिन में, एनसीबी को शोविक और मिरांडा की चार दिनों के लिए 9 सितंबर तक कस्टडी मिली थी।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!