ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार

Bharti Singh Instagram

Photo Credit: Instagram

The Hindi Post

मुंबई | ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का शिकंजा कसता जा रहा है। कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को 86.5 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में छापेमारी के बाद भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हिरासत में लिया था. लेकिन अब विभाग ने भारती की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है|

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया के बीच चल रही सांठगांठ का हिस्सा है, जिसको सामने लाने के लिए एनसीबी पिछले तीन महीनों से कोशिश कर रही है। यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ जब 14 जून को वे बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

सितंबर से अब तक, एनसीबी ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और सुशांत के लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती शामिल हैं, जो अब जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा उनके भाई शोविक, फिल्म उद्योग से संबंधित कई लोग, ड्रग फाइनेंसर, सप्लायर आदि शामिल हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!