नवाब मालिक ने NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की पहली शादी की फोटो और निकाहनामा ट्विटर पर शेयर किया

Sameer Wankhede Married In 2007

यह फोटो महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मालिक द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

The Hindi Post

मुंबई | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर नया आरोप लगाते हुए उनका कथित ‘निकाहनामा’ (मुस्लिम विवाह प्रमाणपत्र) पेश किया।

अपने ट्वीट में, मलिक ने समीर दाऊद वानखेड़े की डॉ शबाना कुरैशी के साथ पहली शादी के ‘निकाहनामा’ और शादी की तस्वीर पोस्ट की, जो अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 7 दिसंबर, 2006 को रात 8 बजे हुई थी।

मलिक ने कहा, ‘मेहर’ की रकम 33,000 रुपये थी, इस निकाह में दूसरा गवाह अजीज खान था, जो समीर दाऊद वानखेड़े की बहन यास्मीन दाऊद वानखेड़े का पति है।

उन्होंने दोहराया कि समीर दाऊद वानखेड़े के बारे में खुलासे उनके धर्म के बारे में नहीं थे, जैसा कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी सहित कुछ पार्टियों द्वारा चित्रित किया जा रहा है।

मलिक ने घोषणा की, “मैं उस फर्जी तरीके को सामने लाना चाहता हूं जिसके द्वारा उसने आईआरएस की नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है और एक योग्य अनुसूचित जाति (एससी) व्यक्ति को उसके भविष्य से वंचित किया है।”

वानखेड़े ने पहले कहा था कि उन्होंने और डॉ कुरैशी ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था और बाद में उन्होंने मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर से शादी की थी।

नए खुलासे, समीर वानखेड़े की पत्नी और बहन के नवाब मालिक पर हमले के एक दिन बाद हुए है।

नवाब मालिक का तर्क यह है कि वानखेड़े ने कथित तौर पर मुस्लिम होने के बावजूद अनुसूचित जाति कोटे के तहत केंद्र सरकार की नौकरी पाने के लिए जाली जाति प्रमाण पत्र जमा किया था। इसका वानखेड़े के पिता, बहन और अन्य लोगो ने जोरदार खंडन किया।

मालिक अब सभी दस्तावेजों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए जाति सत्यापन समिति को भेजने की योजना बना रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!