नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, चालक दल के सदस्यों को बचाया गया

Indian Navy conducting exercise in Indian Ocean 5

Photo Credit: Twitter/Indian Navy (सांकेतिक तस्वीर)

The Hindi Post

भारतीय नौसेना के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ने मुंबई तट से दूर अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की है. इसकी जानकारी भारतीय नेवी (नौसेना) ने दी.

नौसेना ने एक बयान में कहा कि तुरंत रेस्क्यू का काम शुरू किया गया जिसके कारण क्रू (चालक दल के सदस्यों) को बचा लिया गया है.

भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी. इस दौरान यह तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. तत्काल खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया जिसकी वजह से क्रू बच गया.

नौसेना के गश्ती जहाज ने रेस्क्यू अभियान में हिस्सा लिया और चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया. घटना की जांच के आदेश दिए गए है.

और अधिक विवरण मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!