हैरान करने वाला मामला: मां बहुत वृद्ध हो गई थी इसलिए बेटे ने कर दी उनकी हत्या…

Dead Body IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

हैरान करने वाला मामला: मां बहुत वृद्ध हो गई थी इसलिए बेटे ने कर दी उनकी हत्या…

 

नासिक | नासिक (महाराष्ट्र) से मंगलवार रात को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने थाने में जाकर खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया. युवक की पहचान शिवाजी नगर, जेल रोड निवासी अरविंद मुरलीधर पाटिल के रूप में हुई है. युवक ने हत्या के बाद स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपनी वृद्ध मां की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की.

आरोपी अरविंद मुरलीधर पाटिल ने पुलिस को बताया कि उसकी मां वृद्ध हो गई थी और बीमारी के कारण काफी कमजोर थी. उनकी लगातार देखभाल करना उसके लिए मानसिक तनाव का कारण बन गया था और वह कहीं जा नहीं पाता था. इसके चलते उसने मंगलवार की रात गुस्से में आकर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. आरोपी का बयान सुनते ही पुलिस ने क्राइम और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और उसके लेकर उसके घर पहुंची. यहां मौके पर वृद्ध महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला और उनके गले पर निशान भी पाए गए. इससे हत्या की पुष्टि हुई.

पुलिस ने आरोपी अरविंद पाटिल को तुरंत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सपकाले ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वाल्मीकि जयंती के जुलूस में शामिल होने के बाद वह अपने साथी पुलिसकर्मी नाई कोडे के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद थे. उसी समय, एक आदमी थाने आया और उसने कबूल किया कि उसने अपनी मां का गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी है. उसने कहा की उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उनका व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था. युवक के दावे की पुष्टि करने के लिए उसे उसके घर ले जाया गया जहां घटनास्थल पर उसकी मां मृत मिली. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!