भारत में पहला नेजल स्प्रे लॉन्च, कोरोना से पीड़ित वयस्क मरीजों का होगा इलाज

Nasal Vaccine Covid Depositphotos_479045586_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | मुंबई स्थित फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क (Glenmark) ने कोरोना से संक्रमित वयस्क रोगियों के इलाज के लिए कनाडाई कंपनी सनोटाईज (SaNOtize) के साथ साझेदारी में भारत में पहला नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे (Nitric Oxide Nasal Spray) फैबीस्प्रे (FabiSpray) लॉन्च किया है।

मुंबई स्थित दवा फर्म ग्लेनमार्क को पहले नाइट्रिक ऑक्साइड नाक स्प्रे के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से विनिर्माण और विपणन के लिए अनुमोदन प्राप्त हुआ था।नाक में डाले जाने वाले इस स्प्रे से कोरोनावायरस को स्वास नली के ऊपरी तंत्र में ही मार देने के लिए डिज़ाइन किया गया है 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा निर्माता कंपनी ने कहा, “फैबीस्प्रे, नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे को ऊपरी हिस्से से कोरोना वायरस को मारने के लिए डिजाइन किया गया है। इसने सार्स-सीओवी-2 पर प्रत्यक्ष विषाणुनाशक प्रभाव के साथ एंटी-माइक्रोबियल गुणों को सिद्ध किया हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड नाक जब नाक के म्यूकोसा पर छिड़काव किया जाता है, तो वायरस के खिलाफ एक भौतिक और रासायनिक बाधा के रूप में काम करता है। यह स्प्रे इसे इनक्यूबेट करने और फेफड़ों में फैलने से रोकता है।”

Azadi-Ka-Amrit-Mahotsava

बयान में आगे कहा गया कि “भारत में 20 क्लिनिकल साइटों (Clinical Sites) पर वयस्क कोरोना रोगियों में तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण किया गया था, जिसमें 306 रोगियों में किए गए डबल ब्लाइंड, पैरेलल आर्म, मल्टीसेंटर अध्ययन ने गैर-अस्पताल में भर्ती वयस्क रोगियों में नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे बनाम सामान्य सेलाइन नेजल स्प्रे की प्रभावकारिता और सुरक्षा का मूल्यांकन किया। सभी रोगियों को अध्ययन में मानक सहायक देखभाल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन के प्रमुख डॉ श्रीकांत कृष्णमूर्ति ने कहा कि “नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे वायरल लोड को कम करता है और आरटी-पीसीआर निगेटिविटी को तेज करता है जब कोरोना संक्रमण में जल्दी उपयोग किया जाता है जिससे रिकवरी होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे (एनओएनएस) के साथ वायरल लोड में कमी संचरण की सीरीज को कम करने की क्षमता रखती है। एनओएनएस सुरक्षित है और इस चिकित्सीय विकल्प को बहुत आकर्षक बनाता है।”

दवा कंपनी ने दावा किया है कि एनओएनएस को यूरोप में पहले ही सीई मार्क मिल चुका है, जो मेडिकल डिवाइस के मामले में मार्केटिंग ऑथराइजेशन के बराबर है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!