अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में भाजपा विधायक राजा सिंह बाल-बाल बचे, सुनाई त्रासदी की खौफनाक कहानी
भाजपा विधायक राजा सिंह (फाइल फोटो)
हैदराबाद | कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से 15 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह और उनका परिवार बाल-बाल बच गया. सिंह और उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार को इलाके में अचानक आई बाढ़ से कुछ मिनट पहले ही दर्शन करने के बाद मंदिर से निकल गए थे.
राजा सिंह ने कहा, “हमने मुश्किल से एक किलोमीटर का सफर तय किया था जब हमने देखा कि पानी के तेज बहाव में कई में तंबू बह गए. इसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है. मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा है.”
Flash,….Cloud brust at Holy cave in which several tents filled water 2 dead bodies recovered, more causalities feared. details awaited…..#AmarnathYatra pic.twitter.com/zKV49IItMl
— kasheer 🇮🇳 (@BJawaans) July 8, 2022
हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधानसभा के सदस्य राजा सिंह ने कहा, “मैंने देखा कि 20-30 लोग बाढ़ में बह रहे हैं.”
विधायक अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीन दिन पहले पहलगाम पहुंचे थे. वहां से उन्होंने शुक्रवार सुबह अमरनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया.
उन्होंने कहा, “जब हम अमरनाथ पहुंचे तो करीब 10,000 लोगों की लंबी कतार थी. हमें दर्शन करने में 3-4 घंटे लग गए और दोपहर के भोजन के बाद हम वहां से निकल गए.”
श्री अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अभी तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। ये भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं😢आप भी हादसे में आहत हुए और फँसे हुए श्रद्धालुओं के लिए प्राथना कीजिए🙏 महादेव सबकी रक्षा करें 🙏#AmarnathYatra #Amarnath #BreakingNews #Shocking #Cloudburst pic.twitter.com/R6nPRjdzGD
— Jyot Jeet (@activistjyot) July 8, 2022
भाजपा नेता ने कहा कि जैसे ही मौसम अचानक बदल गया, हेलीकॉप्टर सेवा रद्द कर दी गई. उन्होंने पहाड़ियों से नीचे उतरने के लिए टट्टू का इस्तेमाल करने का फैसला किया.
राजा सिंह ने कहा, “हमने पहाड़ियों से करीब 1 किमी नीचे बादल फटते हुए देखा. बाढ़ में कई तंबू बह गए.”
चूंकि विधायक राजा सिंह विशेष सुरक्षा में हैं, इसलिए सेना ने उनको और उनके परिवार को श्रीनगर पहुंचने में मदद की.
सिंह के मुताबिक, तेलंगाना से बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं.
आईएएनएस
