एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसा: पीड़ित परिवार ने सरकार से की यह भावुक अपील ………..

Ahmedabad Air India Plane Crash (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नडियाद | अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए है. एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार 242 यात्रियों में से केवल यात्री की जिंदा बचा है.

अब गुजरात के एक परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है. गुजरात के खेड़ा जिले के 17 से अधिक परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है. इसमें नडियाद के पवार परिवार के मुखिया महादेव तुकाराम पवार और उनकी पत्नी आशाबेन पवार भी शामिल हैं. यह दंपति ब्रिटेन में रहने वाले अपने बेटे से मिलने जा रहे थे. यह उनकी पहली हवाई यात्रा थी जो दुर्भाग्यवश आखिरी साबित हुई.

मृतक दंपति के बेटे रमेश का कहना है, “प्लेन में मेरे माता-पिता सवार थे. जब वो दोनों एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तब उन्होंने वीडियो कॉल की थी. उन्होंने बताया था कि उन्हें सीट मिल गई है और वे सही जगह पर बैठ गए है. आखिर में जय भारत बोलकर उन्होंने फोन रख दिया था.”

विमान हादसे में अपने चाचा-चाची को खोने वाले महेश भावुक हो बोले कि वो खुद दोनों को एयरपोर्ट पर छोड़कर आए थे और दोपहर में घर लौटे थे. इसके कुछ समय बाद ही हादसे की खबर मिली थी. “तब मैंने चाचा-चाची से संपर्क करने की कोशिश की थी. मैंने उनको फोन किया था पर कोई जवाब नहीं मिला था. तब हम सभी चिंता में पड़ गए थे और अहमदाबाद की ओर रवाना हो गए थे.”

उन्होंने बताया, “जब हम एयरपोर्ट पहुंचे थे तो जानकारी मिली थी कि सभी यात्रियों को असरवा अस्पताल भेजा गया है. अस्पताल में भीड़ और अफरातफरी का माहौल था. फिर भी रात में डीएनए सैंपल लिया गया था लेकिन स्थिति बहुत असमंजस भरी थी.”

सरकार से अपील करते हुए महेश ने कहा कि भावनाएं समझिए, व्यवस्था बनाई जाए. उन्होंने कहा, “आप 72 घंटे से एक दिन अधिक समय लीजिए लेकिन हमें हमारे प्रियजनों के शरीर के अंग संगठित और सम्मानजनक तरीके से सौंप दीजिए. यह सिर्फ मेरी नहीं, हम सभी की मांग है. हमारी भावनाएं हमारे परिजनों से जुड़ी हैं.”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!