आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखने से लखनऊ के लोग हैरान, अद्भुत नजारे को लोगों ने किया मोबाइल में कैद

Lucknow 1 (1)
The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार रात को आसमान में अजीबोगरीब रोशनी की एक लाइन देखी गई. इसे देखकर लोग हैरान रह गए. स्थानीय निवासियों ने इस अद्भुत घटना का वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर किया तो यह वायरल हो गया.

कुछ लोगों ने इसे खगोलीय घटना बताया तो कुछ ने कहा यह ‘अजीब’ है.

इस वीडियो को लखनऊ जिले के मलिहाबाद के निवासियों ने रिकॉर्ड किया.

हालांकि सूत्रों ने बताया कि यह स्टारलिंक-51 सैटेलाइट ट्रेन थी.

4 सितंबर को, एलन मस्क की स्वामित्व वाली स्पेस-एक्स कंपनी ने अपने स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों के बड़े बैच (एक समूह) को स्पेस टग (एक तरह का स्पेसक्राफ्ट) के साथ स्पेस (अंतरिक्ष) में छोड़ा था.

एक स्पेस-एक्स फाल्कन 9 रॉकेट फ्लोरिडा (Florida) के पूर्वी तट पर केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन (Cape Canaveral Space Force Station) से 51 स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट (Starlink Internet Satellite) को ऑर्बिट (Orbit) में ले गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेस-एक्स पहले ही 3,000 से अधिक स्टारलिंक सैटेलाइट को ऑर्बिट में भेज चुका है.

मस्क द्वारा स्थापित कंपनी ने 2022 में पहले ही 25 से अधिक स्टारलिंक-केंद्रित मिशन लॉन्च किए हैं. 4 सितंबर को किया गया लॉन्च स्पेस-एक्स का साल का 40वां लॉन्च था.

ट्विटर पर कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु (यूएफओ) हो सकती है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!